Tuesday, October 20th, 2026

कंगना रनौत ने खुद को ग्लोब की बेहतरीन परफॉर्मर बताया


कंगना रनौत ने खुद को ग्लोब का बेहतरीन परफॉर्मर बताया है। उन्होंने डिबेट के लिए चैलेंज भी किया है कि इस प्लैनेट की किसी भी ऐक्ट्रेस में उनके जैसा क्राफ्ट और काबिलियत नहीं है। उनके इस ट्वीट पर लोगों के तरह-तरह के रिऐक्शंस आ रहे हैं। कुछ ने उनकी तारीफ की है तो कई यूजर्स ने कंगना की पुरानी तस्वीरें निकालकर उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।


कंगना ने ट्वीट किया है, मैसिव ट्रांसफॉर्मेशन अलर्ट, एक परफॉर्मर के तौर पर मैं जितनी रेंज दिखाती हूं, इस ग्लोब में किसी और ऐक्ट्रेस में अब तक नहीं है। लेयर्ड किरदार दिखाने क लिए मेरे पास मेरिल स्ट्रीप जैसा रॉ टैलंट है वहीं ऐक्शन और ग्लैमर के लिए गल गडोट जैसा। इसके साथ कंगना ने 'थलाइवी' और 'धाकड़' की तस्वीरें शेयर की हैं।

एक और ट्वीट में कंगना ने लिखा है, मैं ओपन डिबेट के लिए तैयार हूं , अगर इस ग्रह पर कोई और ऐक्ट्रेस मुझसे ज्यादा रेंज और बेहतरीन क्राफ्ट दिखा सके तो मैं वादा करती हूं कि अपना अहम छोड़ दूंगी तब तक मैं इस गर्व का सुख ले सकती हूं।

कंगना के इस पोस्ट पर लोगों ने उनकी पुरानी तस्वीरें शेयर करके ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों ने 'मणिकर्णिका' शूट की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह पहले भी नकली घोड़े की वजह से ट्रोल हुई थीं। कंगना के कुछ फैन्स ने तारीफ भी की है। वहीं एक फैन ने लिखा है, क्यों इतना बोलती हो, हम पहले से ही आपके फैन हैं, ऐसा करने से नए फैन नहीं मिल जाएंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय